Breaking News

मनेंद्रगढ़/जनकपुर@ बीस साल से बसे ग्रामीण के घर पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share

कार्यवाही पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में गरीब के आशियाना उजाड़ने पर नाराज पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा अन्यायपूर्ण की गई कार्यवाही
मनेंद्रगढ़/जनकपुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के वनभीषण गर्मी में उजड़ा आशियाना, पूर्व विधायक ने कहा—यह अन्यायपूर्ण और निंदनीय मंडल मनेद्रगढ़ अंतर्गत कुंवारपुर रेंज अंतर्गत फॉरेस्ट विभाग द्वारा जनकपुर के मनेंद्रगढ़ तिराहे में एक मकान फिर से तोड़ने की कार्यवाही की गई साथ ही कई घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिस पर क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए लगातार वर्षों से काबिज ग्रामीणों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण, अमानवीय और निंदनीय कार्रवाई बताया है।लगातार वर्षों से काबिज ग्रामीणों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई पर सियासत गरमा गई है, उन्होंने कहा कि इस तरह एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उसका घर तोड़ दिया गया, जबकि वह व्यक्ति पिछले लगभग 20 वर्षों से वहीं रहकर चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गर्मी के इस भीषण मौसम में ग्रामीण का आशियाना उजाड़ना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है, पूर्व विधायक ने फॉरेस्ट विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनका काम जंगलों की सुरक्षा करना है, वे हजारों पेड़ों की कटाई पर चुप हैं, लेकिन ग्रामीणों के घर गिराने में सक्रिय दिख रहे हैं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस की पूर्व सरकार ग्रामीणों को पट्टा देने का काम कर रही थी, वहीं वर्तमान बीजेपी सरकार में ग्रामीणों के घर उजाड़े जा रहे हैं, जो सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है, गुलाब कमरो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply