Breaking News

बलरामपुर@बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 537 शराबी चालकों सहित 7970 पर चालान,29.89 लाख रुपये वसूले

Share


बलरामपुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पुलिस ने प्रथम तिमाही (जनवरी से मार्च 2026) में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 7970 प्रकरणों में चालान काटे और ?29,89,900 की राशि वसूली। अभियान के तहत सबसे ज्यादा कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने वाले 537 चालकों पर की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट 2023 मामलों और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1659 मामलों में भी चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई। जिला पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सख्त प्रवर्तन भी किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—

  • दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।
  • नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
  • बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं
  • शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
  • हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
  • तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं
  • वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
    पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सभी नागरिकों को जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए।

Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply