Breaking News
????????????

प्रतापपुर@हनुमान जन्मोत्सव पर मूर्ति स्थापना

Share


प्रतापपुर,०3 अप्रैल 202६ (घटती-घटना)।
पुलिस थाना प्रतापपुर परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेदी पूजा एवं अन्य अनुष्ठानों के बीच सम्पन्न कराई गई। इस धार्मिक आयोजन से थाना परिसर अब नगर में आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। मूर्ति स्थापना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने भी पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मंदिर निर्माण की सराहना करते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कौशिक, हरिशंकर तिवारी, राजेश यादव, राजेश तिवारी, विनोद परीडा, मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश चौबे, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, लालसंतोष सिंह, विंध्याचल गुप्ता, अंकुर जायसवाल, अमित पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं भक्तगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply