-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा अंचल को हवाई सेवा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरिमा-अम्बिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सरगुजा सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि यह पहल सरगुजा क्षेत्र के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के और विस्तार को लेकर भी चर्चा की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि एयरपोर्ट के विकास और नई उड़ानों के लिए आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के साथ उठाए जाएंगे। इसके बाद सांसद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से भी मुलाकात कर हवाई सेवा प्रारंभ होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू करने हेतु आवश्यक उन्नयन कार्य कराने तथा अम्बिकापुर से दुर्ग तक वंदे भारत ट्रेन संचालित करने के लिए रेल मंत्रालय में पहल करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री Rajesh Agrawal तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री भी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur