Breaking News

अम्बिकापुर@समलाया मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Share


कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों,संगठन मजबूती और वैचारिक सशक्तिकरण का मिला मार्गदर्शन…
अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत समलाया मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं शासन की उपलब्धियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस के चतुर्थ सत्र में ‘अपनी सरकार की उपलब्धि एवं कार्यान्वयन’ विषय पर विस्तार से चर्चा की गई, वहीं समापन सत्र में ‘परीक्षा,जिज्ञासा समाधान एवं समापन’ विषय पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। इस सत्र की अध्यक्षता भगवान दास बंसल ने की। विषय वक्ता के रूप में श्रीमती अरुणा सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता संजय सोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी तथा परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने सभी वक्ताओं एवं सत्र अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित यह पहल संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बना रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष,अभिषेक प्रताप सिंह, अजय सोनी, पूरन राई,सर्वेश तिवारी,सतीश शर्मा, इंदु गुप्ता,इंदु नेताम,शालिनी सिंह, सत्यम साहू,आयुष दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply