Breaking News

अम्बिकापुर@महंगाई और पेट्रोलियम संकट पर कांग्रेस का हमला,केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Share


जिला कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर कहा…आर्थिक कुप्रबंधन से बढ़ी महंगाई,आम जनता पर पड़ रहा बोझ

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कथित किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की कूटनीतिक विफलता और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप था कि पहले सस्ते कच्चे तेल की खरीद के बावजूद आम जनता को इसका लाभ नहीं मिला, जबकि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया।
अब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में कीमतें बढऩे का बोझ जनता पर डाला जा रहा है। नेताओं ने कहा कि रसोई गैस,डीजल और पेट्रोल के दाम बढऩे से खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी तेजी आई है। आम आदमी महंगाई से परेशान है,जबकि सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। प्रेसवार्ता में मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा,इंद्रजीत सिंह धंजल,विनीत विशाल जायसवाल,दुर्गेश गुप्ता,अनूप मेहता,आलोक सिंह,नरेंद्र विश्वकर्मा,विकल झा,आशीष जायसवाल, अविनाश कुमार और अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत का आरोप : प्रेसवार्ता में यह भी कहा गया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी की स्थिति बन रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया गया कि प्रमुख तेल आपूर्ति करने वाले देशों से संबंध कमजोर किए गए, जिससे हालात और बिगड़े।
कांग्रेस ने बताया गंभीर आर्थिक संकट : जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान चुनावी राजनीति पर ज्यादा है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी और बढ़ती बेरोजगारी को भी गंभीर समस्या बताया।
वैश्विक स्तर पर
कमजोर स्थिति का दावा

प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आवश्यक गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है,जिससे संकट गहराया है। वहीं,प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने रुपये की गिरती स्थिति को सरकार की आर्थिक विफलता बताया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पंजाब मजदूरी करने गए किशोर की संदिग्ध मौत,ठेकेदारों पर गंभीर आरोप

Share बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए ठेकेदार,कुछ घंटे बाद हुई मौत…आदिवासी समाज ने …

Leave a Reply