Breaking News

अम्बिकापुर@कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद

Share


आबकारी उडऩदस्ता और जिला टीम की संयुक्त कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया आरोपी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 5.135 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय उडऩदस्ता टीम और जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर और होटल में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी कृष्णा सिंह होटल के पीछे भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में रखी बाल्टी से दो पॉलीथिन में गांजा मिला, जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम पाया गया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू और अनिल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
लंबे समय से कर रहा अवैध कारोबार : सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी कृष्णा सिंह लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त था और पहले भी दो बार जेल जा चुका है, इसके बावजूद उसने अवैध कारोबार बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है और इस तरह के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply