Breaking News

लखनपुर@दो दिवसीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,31 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन नवीन सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया तथा मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। दोनों दिवसों में पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकेश केसरी, फुलेश्वरी सिंह, नितेश सिंह, धनंजय द्विवेदी, मनोज गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास,सिद्धांत,नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान रात्रि विश्राम, भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा,उत्साह और वैचारिक स्पष्टता का संचार किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply