Breaking News

अम्बिकापुर@ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026..

Share


.सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
खिलाडि़यों ने अपनी कुशल तकनीक एवं रणनीति का प्रदर्शन कर पदक किए अपने नाम
पुरूष वर्ग में हिमाचल प्रदेश एवं महिला वर्ग में असम राज्य रहे ओवरऑल चैंपियन
अम्बिकापुर,31 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अंतर्गत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन आज हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए खिलाडि़यों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाडि़यों ने अपनी कुशल तकनीक एवं रणनीति का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। समापन अवसर पर टीम चैंपियनशिप परिणाम घोषित किए। पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश राज्य ओवर ऑल चैंपियन रहा, वहीं जम्मू कश्मीर फर्स्ट रनरअप, महाराष्ट्र एवं झारखण्ड सेकंड रनरअप बना। महिला वर्ग में असम राज्य ओवर ऑल चैंपियन रहा, वहीं झारखण्ड फर्स्ट रनरअप,कर्नाटक एवं तेलंगाना सेकंड रनरअप रहे।
ये रहे आज के पदक विजेता- आज आयोजित स्पर्धा में महिला सीनियर 57 किलोग्राम भारवर्ग में तेलंगाना की नागलक्ष्मी ने गोल्ड,कर्नाटक की शालीना सिद्धि ने सिल्वर,कर्नाटक की अमूल्या भीमसेन कुन्दरगी ने कांस्य पदक जीता। महिला सीनियर 68 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक के प्रिंसिता पेड्र फ़र्नान्डिस सिद्दी को गोल्ड, मिजोरम के एलिजाबेथ रोहलुपुल्ल को सिल्वर,गुजरात के चावड़ा लीलाबेन मैयाभाई एवं राजस्थान की बालकेश कुमारी मीना को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पुरूष सीनियर फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओडि़सा के अजीत भुयां को गोल्ड,महाराष्ट्र के पारस सुभाष बिड़कर को सिल्वर, महाराष्ट्र के विकी रामचन्द्र उइके एवं हिमाचल प्रदेश के अब्दुल खान को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पुरूष ग्रीको रोमन सीनियर 77 किलोग्राम में झारखंड के अभिषेक मुंडा ने गोल्ड,हिमाचल प्रदेश के अफऱ्न ने सिल्वर,तेलंगाना के जादव चरण एवं जम्मू-कश्मीर के इंजमाम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरूष फ्रीस्टाइल सीनियर 86 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के सुमित ठाकुर को गोल्ड, जम्मू-कश्मीर के बहादुर खान को सिल्वर, हिमाचल प्रदेश के शब्बीर खान को कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष ग्रीको रोमन सीनियर 130 किलोग्राम में मध्यप्रदेश के शिवा भलावी को गोल्ड, जम्मू कश्मीर के दिलेर खान को सिल्वर, तेलंगाना के कर्रा राजू को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply