अम्बिकापुर,31 मार्च 2026 (घटती-घटना)। संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता व जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष,महामंत्री अरुणा सिंह, जनमेजय मिश्रा,रविकांत उरांव, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री आर.डी. चौहान, बबली महिमा टोप्पो, गौतम रवि सहित सभी पदाधिकारीगण शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur