विधायक प्रबोध मिंज ने पार्टी सिद्धांतों और ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र पर दिया जोर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के ऑडिटोरियम भवन में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत लुण्ड्रा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक प्रबोध मिंज ने अपने संबोधन में पार्टी के सिद्धांतों और ‘पंच निष्ठा’ पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति तृतीय’ के सिद्धांत को अपनाकर ही संगठन को सशक्त बनाया जा सकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से निष्ठा और लगन के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने की अपील की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित : कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव,जिला महामंत्री वैभव सिंह देव,मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल,संजय गुप्ता,जयंत मिंज,विधायक प्रतिनिधि दीक्षा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा महिला मोर्चा संयोजिका धनीराम यादव,उमाशंकर उपाध्याय, दिलीप प्रजापति सहित विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur