Breaking News

अम्बिकापुर@जेलों में शुरू होगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग सुविधा,बंदी अब परिवार से कर सकेंगे सीधे बात

Share


बीएसएनएल के साथ एमओयू,राज्य की 33 जेलों में लगेगा प्रिजन कॉलिंग सिस्टम

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब बंदी अपने परिजनों और वकीलों से वीडियो कॉल के जरिए सीधे बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए जेल मुख्यालय और बीएसएनएल के बीच सोमवार को एमओयू किया गया। जेल विभाग के अनुसार, इस समझौते के तहत राज्य की सभी 33 जेलों में बीएसएनएल द्वारा निःशुल्क वीडियो और ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। यह पहल बंदियों के मानवीय अधिकारों और उनके सामाजिक पुनर्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक परिवार से दूरी के कारण बंदियों में तनाव और अवसाद बढ़ता है। ऐसे में यह सुविधा उनके मानसिक और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में सहायक होगी और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
पहले चरण में इन जेलों में सुविधा : प्रथम चरण में रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर,अंबिकापुर और जगदलपुर की केंद्रीय जेलों सहित कई जिला जेलों में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। अन्य जेलों में चरणबद्ध तरीके से सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
कम खर्च में मिलेगा लाभ : इस व्यवस्था के तहत बंदियों को सप्ताह में एक बार 5 मिनट के लिए कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। ऑडियो कॉल के लिए 1 रुपए प्रति मिनट और वीडियो कॉल के लिए 5 रुपए प्रति मिनट शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे परिजनों को जेल आने-जाने में लगने वाला समय और खर्च भी बचेगा।
मुफ्त में उपलब्ध कराएगा बीएसएनएल सिस्टम
बीएसएनएल द्वारा सभी मशीन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जेल विभाग का मानना है कि इस पहल से जेल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply