Breaking News

अम्बिकापुर@संजीव कुमार सेठ भाजपा छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य नियुक्त

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विधि प्रकोष्ठ में संजीव कुमार सेठ को प्रदेश सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। संजीव कुमार सेठ की नियुक्ति को उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और विधिक क्षेत्र में अनुभव का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply