Breaking News

अम्बिकापुर@गंगापुर में बुलडोजर कार्रवाई पर उठे सवाल, समाजसेवी अभय नारायण पांडेय ने जताई नाराजगी

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र के गंगापुर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत तीन दर्जन से अधिक आदिवासी परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में समाजसेवी अभय नारायण पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभय नारायण पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण पर कार्रवाई होना आवश्यक है,लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जिन भवनों को आज अवैध बताया जा रहा है, वे आखिर बने कैसे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बस्तियों में वर्षों से बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं,जो बिना प्रशासन की जानकारी के संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा इन मकानों से नियमित रूप से संपत्ति कर और समेकित कर की वसूली की गई,जिसकी रसीदें भी मौजूद हैं। ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि पहले लोगों से कर वसूला गया और अब उन्हीं के घरों को अवैध बताकर तोड़ा जा रहा है। पांडेय ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये निर्माण अवैध थे,तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिन अधिकारियों की लापरवाही या भूमिका सामने आए,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार अपने जीवन की पूरी कमाई लगाकर घर बनाता है,जिसे इस तरह अचानक तोड़ देना अमानवीय है। प्रशासन को चाहिए था कि पहले उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करता।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply