Breaking News

बलरामपुर@अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,90 नग देसी शराब जब्त

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले के रघुनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी निर्मित 90 नग देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिनांक 27 मार्च 2026 को रघुनाथपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब रघुनाथपुर की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ ग्राम केसारी मोड़, रघुनाथनगर में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों—मनोज कुमार गोड़ (25 वर्ष) पिता लालचंद गोड़ एवं दयाशंकर (25 वर्ष) पिता तुलसीदास,दोनों निवासी शिश टोला,थाना बभनी,जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)—को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 90 नग उत्तर प्रदेश निर्मित ऑरेंज देसी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर एवं अनुमानित कीमत 6,750 है,बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply