Breaking News

अम्बिकापुर@4 नग पशुओं को पिकअप में भर कर किया जा रहा था परिवहन,नाबालिग सहित 2 पकड़ाए

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। क्रूरता पूर्वक पशुओं की तस्करी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन प्रेम तिग्गा निवासी गांधीनगर ने 28 मार्च की रात करीब 11 बजे अपने साथी के साथा सरगवां जा रहा था। वाटर पार्क के पास पिकअप क्रमांक यूपी 25 जेटी 2549 में चार नग भैंसा को कू्रता पूर्वक लोड कर परिवाहन किया जा रहा था। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअल में सवार एक नाबालिग सहित आरोपी मुर्शीद पिता जबर खान उम्र 41 वर्ष निवासी अभयपुर थाना भौजपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप सहित चार नग मवेशी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी मुर्शीद के खिलाफ धारा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 डी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply