अम्बिकापुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर के ग्राम चतरघुटरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया,जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामरूम ओइके पिता राम सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम मुरकौल थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर का रहने वाला था। वह अपने साथी राजू के साथ 28 मार्च को बाइक से वाड्रफनगर बाजार गया था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम चातरघुटरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचवाया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी रामरूप को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे रामरूम की भी मौत हो गई।
हादसे में घायल ग्रामीण की मौत : अंबिकापुर ग्राम बोदरा चौकी लटोरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राम सिंह मरकाम उम्र 56 वर्ष ग्राम करवां थाना जयनगर का रहने वाला था। वह 28 मार्च को गांव में गया था। शाम करीब 4 बजे वापस पैदल लौट रहा था। रास्ते में बोदरा चौक चौकी लटोरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए लटोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur