Breaking News

नोएडा@जब तक भाजपा की सरकार है,तब तक संविधान खतरे में : अखिलेश यादव

Share

नोएडा,29 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित ‘भाईचारा रैली’ को संबोधित करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक देश का संविधान खतरे में रहेगा। अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा मजबूत संविधान दिया है,जो किसी भी हथियार से ज्यादा ताकतवर है, लेकिन भाजपा को इस संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ‘5 प्रतिशत लोग 95 प्रतिशत जनता का शोषण कर रहे हैं’ और उनकी लड़ाई इसी असमानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव और उत्पीड़न झेलने वाले लोगों का दर्द वही समझ सकता है, जिसने इसे महसूस किया हो। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सत्ता से हटने के बाद उनके घर को गंगाजल से धुलवाने और मंदिर जाने के बाद मंदिर धुलवाने जैसी घटनाओं ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया। सपा प्रमुख ने ‘पीडीए समाज’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब सामाजिक न्याय का समय है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी को मिटाने का नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का है। उन्होंने कहा कि समाज में दो तरह के लोग होते हैं—एक शोषण करने वाले और दूसरे शोषित।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया @जहां कोई जाता नहीं,वहां विकास दौड़ पड़ा! खुटरापारा में लाखों की पुलिया-रास्ता किसे जोड़ती है,शायद फाइल भी नहीं जानती

Share जिस रास्ते पर आवाजाही नहीं…वहां 10 लाख से अधिक खर्च…निजी जमीन पर निर्माण के …

Leave a Reply