Breaking News

मनेंद्रगढ़/एमसीबी@अगर कांग्रेस जिला नहीं बनाती तो मंत्री जी आज आप जिला पंचायत भवन का भूमि पूजन नहीं कर रहे होते : गुलाब कमरो

Share


मनेंद्रगढ़/एमसीबी,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में मनेद्रगढ़ के चैनपुर में प्रस्तावित जिला पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा दिए गए बयान कि ‘कांग्रेस ने केवल कागजों में जिला बनाया और आईटीआई में प्रभारी कलेक्टर बैठाकर चले गए ‘— जिस पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कड़ा पलटवार किया है।
गुलाब कमरो ने मंत्री के बयान को ‘भ्रामक और झूठ पर आधारित’ बताते हुए कहा कि ‘मंत्री जी और कितना झूठ बोलेंगे? पूरे जिले की जनता सच्चाई जानती है कि वर्षों पुरानी मांग को पिछली कांग्रेस सरकार ने ही पूरा किया था, उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के गठन के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह स्थापित की गई थीं, कमरो के अनुसार, कांग्रेस सरकार के दौरान कलेक्टर के रूप में पी.एस. ध्रुव और नरेंद्र दुग्गा जैसे अधिकारी पदस्थ रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक के रूप में टी.आर. कोशिमा, सिद्धार्थ तिवारी और चंद्र मोहन सिंह ने अपनी सेवाएं दीं,इसके अलावा अन्य विभागों की भी विधिवत स्थापना की गई थी,जिससे जिला सुचारू रूप से संचालित हो रहा था,कमरो ने यह भी बताया कि शुरुआती समय में कोरिया जिले से कुछ अधिकारियों को प्रभार दिया गया था, जो सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है और नए जिले के संचालन में सहायक होता है,उन्होंने मंत्री की जानकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘15 वर्षों तक रमन सिंह की सरकार रही, खुद मंत्री जी भी उस समय विधायक थे, जब कोरिया जिला था, तब आखिर नया जिला क्यों नहीं बनवाया गया? पूर्व विधायक ने आगे कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने जिला निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं की होती, तो आज मंत्री जी जिला पंचायत के भूमिपूजन नहीं कर रहे होतेमेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर भी कमरो ने मंत्री को घेरते हुए कहा कि इसकी घोषणा भी कांग्रेस सरकार के समय की गई थी और उसे बजट में शामिल किया गया था, पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस की सरकार में स्वीकृत किए गए कार्यों का भूमि पूजन करके अपनी वाह वाही लूट रहे हैं ठीक है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply