Breaking News

लखनपुर@राशन घोटाले में सरपंच के पति समेत समूह के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

Share

लखनपुर, 26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र लखनपुर के ग्राम कटिंदा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से 15 लाख 72 हजार 32 रुपये के राशन का गबन करने के आरोप में सरपंच के पति कुदरत बहाल सिंह, गणेश स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता सिंह और उपाध्यक्ष दिलसाय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह कंवर ने 23 फरवरी 2026 को ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच की थी। जांच में सामने आया कि समूह के नाम पर दुकान संचालित करते हुए 380.53 क्विंटल चावल, 12.95 क्विंटल शक्कर, 5.5 क्विंटल चना और 23.64 क्विंटल नमक की बड़ी मात्रा गायब पाई गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच के पति कुदरत बहाल सिंह ही इस दुकान का असली संचालक हैं और उन्होंने राशन वितरण में बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी की है। खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर लखनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 316(3), 5 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply