Breaking News

अम्बिकापुर@यास्मीन ने मास्टरशेफ में बनाई पहचान, ट्राइबल फ्लेवर से जीता दिल

Share


ट्राइवल टू ग्लोवल थीम पर बनी डिश को मिला ‘मिशलिन ग्रेड’ का दर्जा

अम्बिकापुर, 26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ मूल की मूल निवासी होम शेफ यास्मीन अंसारी ने अपने अनोखे स्वाद और रचनात्मक कुकिंग के दम पर मास्टरशेफ के मंच पर खास पहचान बनाई है। साधारण परिवार से आने वाली यास्मीन ने ट्राइबल इंग्रीडिएंट्स को मॉडर्न अंदाज में पेश कर जजेस को प्रभावित किया। यास्मीन की मास्टरशेफ जर्नी नवंबर में शुरू हुई, जब उन्हें ऑडिशन के लिए कॉल मिला। हैदराबाद में हुए शुरुआती ऑडिशन में उन्होंने दो राउंड पार किए। इसके बाद मुंबई में भी कई चरणों के ऑडिशन में उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया।
फाइनल में दिखाई खास क्रिएटिविटी : मुंबई में हुए फाइनल मेगा ऑडिशन में यास्मीन ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक इंग्रीडिएंट्स को इंटरनेशनल तकनीक के साथ पेश किया। उनकी डिश में बकवीट फिलो पेस्ट्री, महुआ जैम, लकड़ा फूल का सॉरबे, गोभी पन्ना कोटा और रेड ऐंट का रिवर्स स्फेरिफिकेशन जैसे अनोखे प्रयोग शामिल थे।
जजेस ने की जमकर तारीफ : यास्मीन की डिश को जजेस ने ‘मिशलिन ग्रेड’ बताया। उन्होंने फ्लेवर, प्रेजेंटेशन और इनोवेशन की सराहना करते हुए ‘ट्राइवल टू ग्लोवल’ थीम को सराहा। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर यास्मीन और उनके भाई महफूज़—दोनों को मास्टरशेफ़ का एप्रन दिया गया, जो उनके चयन का प्रतीक है।
नई पहचान की ओर कदम : यास्मीन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हुआ है। उनकी सफलता ट्राइबल फ्लेवर को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply