Breaking News

अम्बिकापुर@करंट के जाल से युवक की मौत,अवैध शिकार मामले में 6 आरोपी जेल भेजे गए

Share


1300 मीटर तार को 11 केवी लाइन से जोडकर
बिछाया गया था जाल,सियार की भी हुई मौत


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़वासराई के पास जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि करंट का यह जाल अवैध शिकार के उद्देश्य से लगाया गया था। जानकारी के अनुसार मिश्रा यादव (पिता- कांशी यादव), निवासी मैनपाट क्षेत्र, बुधवार को मुर्ताडांड की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह जंगल में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक सियार की भी जान चली गई। वन विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि करीब 1300 मीटर जीआई तार को 11 केवी विद्युत लाइन से जोडकर मडिय़ाकोना से बड़ेरा जंगल तक बिछाया गया था। इस खतरनाक जाल का उपयोग जंगली जानवरों के शिकार के लिए किया जा रहा था।
6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मामले में वन विभाग और कमलेश्वरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जहूर, जयपाल, निर्मल कुजूर, घुरसाय, विश्वनाथ और श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2002 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply