Breaking News

अम्बिकापुर@जबलपुर का युवक ने शहर के एक होटल में की आत्महत्या, कंपनी के टारगेट से था परेशान

Share


कंपनी के काम के सिलसिले में आया था अंबिकापुर,घटना से पहले मां से की थी बात
-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जबलपुर निवासी युवक ने अंबिकापुर स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्रफ्यूम कंपनी में सेल्स मैनेजर था। कंपनी के कार्य से अंबिकापुर आया था और होटल में रूका था। युवक कंपनी के टारगेट को लेकर काफी तनाव में था और नए जॉब की तलाश में था। युवक आत्महत्या से पूर्व मां से बात की थी और राशन के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया था। इसके बाद अंबिकापुर के दोस्तों के साथ खाना खाया। रात करीब 9.30 बजे मृतक का भाई उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा था पर रिसिव नहीं किया, इसके बाद भाई ने मृतक के दोस्त से होटल का नंबर लेकर कॉल किया। होटल के कर्मचाररियों ने जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर डायल 112 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के खिडकी से झांकर देखा तो युवक पंखे के सहारे फांसी पर लटका था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मो. इरफान पिता मो. इब्राहीम एमपी जबलपुर का रहने वाला था। वह एक प्रफ्यूम कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था। वह कंपनी के कार्य से अक्सर अंबिकापुर आता था और शहर के एक होटल में रूकता था। बुधवार की सुबह वह अंबिकापुर पहुंचा था और होटल में रूका था। शाम को मां से बात हुई थी। राशिन के लिए यहां से ऑनलाइन पेमेंट भी किया था। इसके बाद रात 8.30 बजे तक अंबिकापुर के दोस्तों के साथ था और साथ में सभी खाना खाए थे। खाना खाने के बाद दोस्त अपने-अपने घर चले गए। रात करीब 9.30 बजे भाई इरफान के मोबाइल पर कॉल कर रहा था पर वह रिलिसव नहीं किया। भाई ने इरफान के दोस्त से होटल का नंबर लिया और होटल में कॉल किया। होटल के कर्मचारियों ने जिस कमरे में इरफान रूका था उसका दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर डायल 112 को कॉल किया।
अंदर से कमरे का दरवाजा था बंद
सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। पुलिस भी कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिडकी से झांकर देखा तो इरफान पंखे के सहारे फांसी पर लटका था। पुलिस घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना पर परिजन अंबिकापुर पहुंचे। परिजन की उपस्थिति में होटल का दरवाजा तोडकर शव को उतारा गया और पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
इस लिए काफी था परेशान
पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद बताया कि इरफान कंपनी के टारगेट से काफी परेशान था। वह नए जॉब की तलाश में थी। इस लिए वह काफी परेशान था। पुलिस ने कमरे की पूरी तलाशी ली। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply