Breaking News

अम्बिकापुर@श्वानों के हमले में कोटरे की गई जान,वन अमले की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

Share

अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे ग्राम खैरबार स्थित पनिका पारा के पास आवारा श्वानों के हमले में चीतल प्रजाति के वन्य जीव ‘कोटरी’ की मौत हो गई। चिंताजनक बात यह है कि कुछ दिन पूर्व संजय पार्क में घुसे श्वानों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटककर एक कोटरी खैरबार गांव के समीप पनिका पारा इलाके में पहुंच गई थी। इसी दौरान आवारा श्वानों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। श्वानों के हमले में गंभीर रूप से घायल कोटरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पखवाड़े भर पहले भी इसी जगह पर श्वानों ने एक बड़े हिरण पर हमला कर दिया था, जिसे ग्रामीणों ने बचाया था और वन अमले के सुपुर्द कर दिया था। इस हिरण को संजय वन वाटिका में रखा गया था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व संजय वन वाटिका में आवारा श्वानों के हमले में जिन 15 हिरणों की मौत हुई थी,उनमें यह हिरण भी शामिल था,जिसे ग्रामीणों ने श्वानों से बचाकर वन विभाग के सुपुर्द किया था। बहरहाल वन वाटिका में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच जारी है। इधर घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply