Breaking News

अम्बिकापुर@अध्यात्म और विज्ञान का संगम : ‘लाल जी’ ने कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के हाथों ग्रहण किया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ का खिताब

Share

अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नगर में संचालित संस्थान ब्रेन एकेडमी के संचालक,आध्यात्मिक साधक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व वर्ल्ड रिकॉर्ड अचीवर लाल विजय श्रीवास्तव (लाल जी) ने एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने दोपहर 12ः30 बजे,33 डिग्री के भीषण तापमान में लगातार 12 मिनट 53 सेकंड तक सूर्य त्राटक कर ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पश्चात,उन्होंने अपना प्रमाण-पत्र मां महामाया मंदिर में माता के चरणों में समर्पित किया। यह सम्मान उन्हें अंबिकापुर कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा प्रदान किया गया। श्री दुग्गा ने लाल जी की एकाग्रता की सराहना करते हुए ब्रेन एकेडमी को भविष्य में हर संभव सहयोग देने और लाल जी को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु पूर्ण मदद का आश्वासन दिया है।
ब्रेन एकेडमीः जहाँ किताबें नहीं, दिमाग पढ़ाया जाता है : लाल विजय श्रीवास्तव ‘ब्रेन एकेडमी’ के माध्यम से बच्चों के मानसिक और आध्यात्मिक विकास हेतु समर्पित हैं। एकेडमी के चार मुख्य स्तंभ बच्चों को ‘जीनियस’ बनाने का कार्य कर रहे हैंः
– द सनशाइन सीड्स प्ले स्कूलः नन्हें बच्चों की नींव मजबूत करना।
– मास्टरमाइंड अबेकसः गणितीय कौशल और मस्तिष्क का तीव्र विकास।
– कोचिंग सेंटर (कक्षा 1 से 10वीं)ः नवोदय एवं सैनिक स्कूल की विशेष तैयारी के साथ विषयगत ज्ञान।
-लाल जी मेडिटेशन सेंटरः कॉलेज के युवाओं और आम जन हेतु ध्यान व फोकस बढ़ाने की विशेष कक्षाएं।
लाल जी ने अंबिकापुर वासियों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को एकेडमी लाएं,जहाँ अबेकस और प्राचीन त्राटक विद्या के माध्यम से उनके मस्तिष्क को प्रखर बनाया जाता है। उनका आगामी लक्ष्य गिनीज बुक,एशिया बुक, इंडियाज गॉट टैलेंट और अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर भारत का मस्तक ऊँचा करना है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply