Breaking News

लखनपुर@ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी

Share

,ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी सड़क
लखनपुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने क्षेत्रवासियों से किया गया वादा पूरा कर दिया है। पूर्व में की गई घोषणा को साकार करते हुए उन्होंने दुर्गम पहाड़ी इलाके पटकुरा से घटोंन पहुंच मार्ग पर 7.75 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क निर्माण की कुल राशि 17 करोड़ 94 लाख 64 हजार रुपये की स्वीकृति दिलाई है। यह सड़क उस दुर्गम क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी, जहां वर्षों से ग्रामीण पैदल यात्रा करने पर मजबूर थे। शवों को कंधे पर लेकर कई किलोमीटर पैदल चलने जैसी दयनीय स्थिति अब इतिहास बन जाएगी। विधायक प्रबोध मिंज के निरंतर प्रयासों से ही नवापारा से कुन्नी तक सड़क, पुल-पुलिया तथा गांव-गांव में नई सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। जिन कामों की उम्मीद भी लोग छोड़ चुके थे उनके अथक प्रयास के कारण ही परियोजनाओं को मात्र पिछले दो वर्षों में स्वीकृति दिलाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कितना गंभीर है क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर स्थानीय लोगों मे खुशी की लहर है,ग्रामीणों का कहना है कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास तेज गति पकड़ेगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply