Breaking News

बसंतपुर@पशु तस्करी में शामिल फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Share

बसंतपुर,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने पूर्व में पशु तस्करी मामले में कार्यवाही की थी उस दौरान एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 36/2026 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) के तहत कार्यवाही कर आरोपी मजनू पिता सब्बीर, उम्र 43 साल, साकिन बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश को भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 08.03.2026 को थाना प्रभारी बसंतपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति वाड्रफनगर की ओर से 05 रास मवेशी भैंस को महिन्द्र पीकप क्रमांक UP 64 CT 5394 में क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बुचड़ खाना ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा हमराह स्टाफ के साथ थाना बसंतपुर गेट के पास बैरिकेटिंग कराकर उक्त महिन्द्र पीकप क्रमांक UP 64 CT 5394 से 02 नग भैस 02 नग भैंसी एवं 01 मृत भैसा को जप्त कर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 01 आरोपी को पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी को प्रकरण की विवेचना दौरान आए तथ्यों एवं टैक्निकल जानकारी के आधार फरार आरोपी मजनू पिता सब्बीर, उम्र 43 साल, साकिन बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के सकूनत पर उपस्थित होने का पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर लाकर कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी मजनू पिता सब्बीर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply