,दो आरोपी पर केस दर्ज
देर रात दरवाजा तोडकर घुसे,सब्बल से की तोडफ़ोड़,जान से मारने की दी धमकी
अम्बिकापुर,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला में वेन चालक के घर में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बसंत कुमार चौहान बच्चों को अपनी वेन से होलीक्रॉस स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है। 23 मार्च की रात सागर केंवट ने परिवार की एक महिला सदस्य को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की,जिससे विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद वह धमकी देकर चला गया। देर रात करीब 3 बजे सागर केंवट अपने साथी आशीष के साथ वापस आया और घर के दरवाजे पर लात मारते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब बसंत डर के कारण बाहर नहीं निकला तो आरोपियों ने सब्बल से दरवाजे में छेद कर दिया और छत में लगे कराकट को तोड़ दिया। परिवार के बाहर आने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसकर हाथ,मुक्का व लात से मारपीट की। सागर केंवट ने हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur