ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन
सूरजपुर,23 मार्च 2026(घटती-घटना)। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में पर्यवेक्षक पद पर पदस्थ राम प्रताप राजवाड़े ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सूरजपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है,केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वाधान में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2025-26 में उन्होंने (50 वर्ष से ऊपर) आयु वर्ग में भाग लिया, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ट्रायल में चयनित होकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,प्रतियोगिता में उन्होंने आर्टिस्टिक सोलो एवं रिदमिक पेयर दो इवेंट्स में हिस्सा लिया और दोनों ही स्पर्धाओं में तृतीय स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया,यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण को दर्शाती है। गौरतलब है कि राम प्रताप राजवाड़े इससे पूर्व भी वर्ष 2024-25 की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं,जहां उन्होंने (50 वर्ष से ऊपर) आयु वर्ग में ट्रेडिशनल सोलो में स्वर्ण पदक एवं आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक प्राप्त किया था,इस वर्ष भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, उनकी इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग सहित जिले में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur