Breaking News

रायपु@15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग में फेरबदल,दो आईएफएस अफसरों का तबादला

Share


रायपुर,23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित संजय पार्क (वन वाटिका) में 15 हिरणों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी प्रभाकर खलखो (2014 बैच),जो अब तक सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर पदस्थ थे,उन्हें कोरिया जिले में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, आईएफएस चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020 बैच),जो कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के रूप में कार्यरत थे,उन्हें सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर पदस्थ किया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला 21 मार्च को सामने आया,जब सरगुजा वनमंडल के संजय वन वाटिका में 4 से 5 आवारा कुत्ते बाड़े में घुस गए और हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई। जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यह मामला वन विभाग के लिए एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है,जिससे भविष्य में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाएगी।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 27 APRIL 2026

Share 27 APRIL 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply