Breaking News

अम्बिकापुर@भर्ती परीक्षा कानून का भाजयुमो ने किया स्वागत

Share


गड़बड़ी पर सख्ती,एक करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

संवाददाता-
अम्बिकापुर, 22 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में नया कानून पारित किया गया है। जो प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार का युवाओं के लिए एक बड़ी पहल माना जा रहा है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आव्हान पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में अध्यक्ष निशांत सिंह शोलू के साथ भाजायुमो सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ में पधारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजयुमो जि़लाध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि नए कानून के तहत अब भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में घोटाला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल कराने वाले गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी या तकनीकी उपकरणों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दोषियों को कड़ी सजा और अधिकतम एक करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का प्रावधान है । नए कानून बनने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार में युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एवं सरकार ने इस कानून के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसे सभी प्रमुख भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं पर लागू करने का निर्णय लिया है। इसमें राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विभिन्न निगम-मंडलों द्वारा आयोजित परीक्षाएं भी शामिल होंगी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अनीश सिंह एवं अविनाश मंडल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चक्रधारी,शुभम अम्बसट,रवजोत सिंह, शुभम भदौरिया,अंशुमल गर्ग,अनुराग शुक्ला,राहुल अग्रवाल,रितेश यादव ,ओमकारेश्वर सिंह,कौशलेन्द्र गुप्ता,प्रीतेश दुबे ,अभिषेक सिंह,अभिषेक माथुर,शैलेंद्र चौबे, प्रिंस तिवारी,आनंद साहू,समीर बेहरा,आनंद मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे,आयुष दुबे,विशाल सिंह ,अमित अग्रवाल,रोहन मंडल,अभिषेक पावले ,धर्मेंद्र गुप्ता,संजय बेहरा,रमेश यादव,नार सिंह,लालू यादव,पारसनाथ यादव,नरेंद्र कुमार सारथी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply