Breaking News

कोरिया@सोनहत के पंडो युवक तमिलनाडु में बंधक, मजदूरी के नाम पर ठगी,अब परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Share


पण्डो जनजाति कल्याण समिति के प्रांतीय सह सचिव ने एस पी कोरिया को आवेदन दे कर लगाई गुहार

-राजन पाण्डेय-
कोरिया,21 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, यहाँ के विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के युवकों को बेहतर रोजगार का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाया गया,जहाँ अब उन्हें बंधक बनाकर प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है।
मजदूरी के बहाने छल,अब लौटने पर पाबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम कछाड़ी निवासी राम लल्लू ने क्षेत्र के पांच सरल-सहज युवकों को रोजगार दिलाने का झांसा दिया। वह उन्हें अंबिकापुर और रायपुर के रास्ते तमिलनाडु के सेलम शहर ले गया। बंधक बनाए गए युवकों में विष्णु पण्डो (पिता मोती लाल पण्डो),सुरेंद्र कुमार पण्डो (पिता सुन्दर साय पण्डो), राजेन्द्र पण्डो (पिता सुन्दर साय पण्डो),राकेश कुमार पण्डो (पिता दशरथ पण्डो) और दिनेश कुमार पण्डो (पिता राना पण्डो) शामिल हैं,पीडि़तों में से एक ने किसी तरह मोबाइल नंबर 9238174864 के जरिए परिजनों से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई। युवक ने बताया कि उन्हें वहां बंधक बनाकर जबरन कार्य कराया जा रहा है,न तो उन्हें तय मजदूरी दी जा रही है और न ही वापस घर आने दिया जा रहा है,यहाँ तक कि ठेकेदारों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए हैं ताकि वे बाहरी दुनिया से संपर्क न कर सकें।
पंडो समाज ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
इस घटना के सामने आने के बाद पंडो समाज में भारी आक्रोश है,पंडो समाज के प्रांतीय सह-सचिव पवन साय पंडो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया को लिखित आवेदन सौंपकर युवकों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है, उन्होंने आरोपी राम लल्लू और वहां के संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य बिंदु
पीडि़त : सोनहत क्षेत्र के संरक्षित पंडो जनजाति के युवक
स्थानः सेलम,तमिलनाडु (बंधक बनाए जाने का स्थान)
आरोप : बंधक बनाकर काम कराना,मजदूरी न देना और संचार के साधन छीनना
मांग : युवकों की तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित घर वापसी


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply