Breaking News

चिरमिरी@एटीएम से चलता था नशे का खेल!

Share

  • चिरमिरी पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्यीय तस्करी की कमर
  • चिरमिरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता


-संवाददाता-
चिरमिरी,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच चिरमिरी पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड समेत सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,इस कार्रवाई से न केवल क्षेत्र में फैले नशे के नेटवर्क को करारा झटका लगा है,बल्कि अपराधियों के बीच भी भय का माहौल बन गया है।
जेल भेजे गए सभी आरोपी,नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त
गिरफ्तार किए गए सभी 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें जिला जेल बैकुंठपुर में रखा गया है,इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है,अवैध कारोबार करने वालों को कड़ा संदेश मिला है, युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले नेटवर्क की कमर टूट गई है।
पुलिस की रणनीति और टीमवर्क बना सफलता की कुंजी-
इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया, चिरमिरी पुलिस ने सुनियोजित रणनीति, तकनीकी निगरानी और लगातार कार्रवाई के जरिए गिरोह की हर कड़ी को जोड़ते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह के साथ-साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बदलता अपराध और पुलिस की सख्ती-
यह मामला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अपराधी अब नए-नए तरीकों से कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, ्रभ्रू और डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कर नशे के कारोबार को चलाना इसका ताजा उदाहरण है, हालांकि, चिरमिरी पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था भी उतनी ही सजग और सक्षम है, संदेश साफ है नशे के कारोबारियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
हैदराबाद से जुड़ा था नेटवर्क,सरगुजा में होती थी सप्लाई
जांच में सामने आया कि यह गिरोह हैदराबाद से नशीले इंजेक्शन मंगवाकर सरगुजा संभाग के विभिन्न हिस्सों में उनकी सप्लाई करता था, यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा था,जिसमें हर सदस्य की अलग भूमिका तय थी,गिरोह का संचालन इस तरह किया जा रहा था कि बाहरी राज्यों से माल लाकर स्थानीय स्तर पर उसे छोटे-छोटे नेटवर्क के माध्यम से खपाया जाता था।
एटीएम कार्ड बना नशे के कारोबार का हथियार
इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब पुलिस ने गिरोह की अंतिम कड़ी रंजीत कुमार विश्वकर्मा (40 वर्ष), निवासी नवादा,जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया,रंजीत के पास से एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ,जो वैंदला वासु (हैदराबाद) के नाम पर था। इसी ्रभ्रू कार्ड के जरिए नशे के कारोबार से होने वाली रकम का लेन-देन किया जा रहा था,पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस कार्ड से लगातार ट्रांजेक्शन किए जाते थे,अवैध कमाई को व्यवस्थित तरीके से निकाला जाता था, पूरा फाइनेंशियल नेटवर्क इसी माध्यम से संचालित हो रहा था, यह खुलासा इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब तकनीक और बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर अपने नेटवर्क को और मजबूत बना रहे हैं।
मास्टरमाइंड रसल एक्का—पूरे नेटवर्क का सरगना
पूरे गिरोह का संचालन अंबिकापुर निवासी रसल एक्का कर रहा था,जो इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, पुलिस जांच में सामने आया कि, ्रभ्रू कार्ड रसल एक्का ने ही रंजीत को उपलब्ध कराया था, वही पूरे नेटवर्क की फाइनेंशियल गतिविधियों को नियंत्रित करता था, सरगुजा क्षेत्र में नशे की सप्लाई उसी के निर्देश पर होती थी,रसल एक्का की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस गिरोह की पूरी संरचना समझने में मदद मिली और एक-एक कर सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
7 अक्टूबर से शुरू हुई कार्रवाई,परत-दर-परत खुलता गया राज
इस पूरे मामले की शुरुआत 7 अक्टूबर 2025 को हुई, जब पुलिस ने शेख अल्ताफ और किशन रजक को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा,पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर,शुभम यादव को हिरासत में लिया गया,उससे पूछताछ में रसल एक्का का नाम सामने आया इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया,रसल की निशानदेही पर वैंदला वासु (हैदराबाद) रजत कुमार (सूरजपुर) को भी गिरफ्तार किया गया, अंततः रंजीत की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का फाइनेंशियल तंत्र भी उजागर हो गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply