Breaking News

सूरजपुर@आज माँ कुदरगढ़ी धाम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Share


185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सूरजपुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 मार्च को सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ का दौरा करेंगे, इस दौरान वे क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन माँ कुदरगढ़ी धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे, करीब 2000 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित माँ कुदरगढ़ी का मंदिर अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान हजारों-लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दे की अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को लगभग 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे, इसके तहत 52 कार्यों का लोकार्पण तथा 24 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, पेयजल योजनाएं, शिक्षा से जुड़े कार्य,जलाशय निर्माण और नगरीय अधोसंरचना के विकास जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं,इन योजनाओं का क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,नगरीय निकाय,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,जल संसाधन विभाग तथा उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,दुर्ग के माध्यम से किया जाएगा, इन परियोजनाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं,कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण,साज-सज्जा और आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है,ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके, यह दौरा सूरजपुर जिले के लिए विशेष महत्व रखता है,जहां एक ओर आस्था का केंद्र माँ कुदरगढ़ी धाम है,वहीं दूसरी ओर विकास की नई योजनाओं का शुभारंभ क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देगा, मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम धार्मिक और विकासात्मक दोनों दृष्टियों से जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply