Breaking News

सूरजपुर@मुकेश गर्ग बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की गई है, पार्टी नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश गर्ग को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है,इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक संगठनों में हर्ष का माहौल है,पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश गर्ग को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा। मुकेश गर्ग लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं इससे पूर्व में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,भाजपा के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला प्रदेश में विभिन्न पदो पर रहे हैं, और व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं, उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, नवनियुक्त संभाग प्रभारी मुकेश गर्ग ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।सरगुजा संभाग के सभी छः जिलों का दौरा कर केद्र व राज्य सरकार के द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताते हुए उनकी समस्याओं से भी रूबरू होकर सरकार तक उनकी बात पहुँचाने का प्रयास करेंगे, श्री गर्ग वर्तमान में जिला भाजपा प्रवक्ता नगर पालिका परिषद में पार्षद व जिला योजना समिति के सदस्य भी हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply