Breaking News

प्रतापपुर@अरविंद जायसवाल बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक

Share


-संवाददाता-
प्रतापपुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के व्यापार प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत अरविंद जायसवाल को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टीजनों ने विश्वास जताया है कि अरविंद जायसवाल संगठन की विचारधारा,सिद्धांतों एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उनके अनुभव, समर्पण और सक्रियता से व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। नवीन दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए सभी ने उनके सफल,सक्रिय एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की है।


Share

Check Also

सोनहत@ शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान

Share घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान-राजन पाण्डेय-सोनहत,07 सितम्बर …

Leave a Reply