संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 10ः35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर 10ः40 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका 11ः50 बजे अंबिकापुर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड में आगमन होगा,इसके पश्चात यहां से निकलकर 12ः00 बजे पी. जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 01ः00 से 01ः30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। पी. जी. कॉलेज ग्राउंड से निकलकर मुख्यमंत्री 01ः40 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में पहुंचकर राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे 02ः30 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर से प्रस्थान कर 02ः40 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया
सरगुजा ओलम्पिक 2026 के सम्बंध में कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था,कार्यक्रम स्थल में एंट्री,ग्रीन रुम, खेल मैदान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्किंग, आवागमन, आमजनों हेतु पेयजल,शौचालय,सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में हेलीपैड स्थल का भी अवलोकन किया एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टॉल,ऑडिटोरियम का अवलोकन कर जरुरी निर्देश दिए। इस दौरान आईपीएस राहुल बंसल,जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुनील नायक, अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur