Breaking News

अम्बिकापुर@एसीबी की बड़ी कार्रवाई,1 लाख रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Share


2 लाख की मांग,‘एंटी करप्शन में पहुंच’ बताकर लिपिक को किया था ब्लैकमेल


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 मार्च 2026 (घटती-घटना)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने घड़ी चौक में बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा तहसील में पदस्थ कर्मचारी अनिल कुमार गुप्ता को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षा विभाग के एक लिपिक से 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार,जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ लिपिक अखिलेश सोनी को आरोपी ने अपने झांसे में लिया और एंटी करप्शन में अपनी पहुंच होने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि वह कार्रवाई से बचा सकता है,इसके एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। पीडि़त लिपिक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर घड़ी चौक पर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने 1 लाख रुपए की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्लैकमेल कर वसूल रहा था रकम
एसीबी अधिकारियों के अनुसार,आरोपी अपनी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को डराता था और कार्रवाई से बचाने के नाम पर पैसे मांगता था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

बिलासपुर@जीएसटी बकाया वसूली मामला : हाईकोर्ट से याचिकाकर्ता को राहत,प्री-डिपॉजिट और अंडरटेकिंग पर वसूली कार्रवाई पर रोक

Share बिलासपुर,23 अप्रैल 2026। जीएसटी बकाया वसूली से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता …

Leave a Reply