-संवाददाता-
चिरमिरी (एमसीबी),19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस और न्यायालय की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है,सख्त निगरानी और प्रभावी विवेचना के चलते एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए न्यायालय ने उसे 1 वर्ष के कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
न्यायालय का सख्त फैसलाः अवैध कारोबार पर कड़ा संदेश
थाना चिरमिरी के अपराध क्रमांक 369/2025 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चिरमिरी के न्यायालय ने आरोपी सुरेश (28 वर्ष), निवासी बगनच्चा हल्दीबाड़ी को दोषी पाया,न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है,ऐसे मामलों में कठोर दंड जरूरी है ताकि निवारक प्रभाव पड़े।
पुलिस की मुस्तैदीः पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता
यह पूरा मामला 20 दिसंबर 2025 का है, जब चिरमिरी पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है,सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बगनच्चा परशुराम चौक मेन रोड पर घेराबंदी की, आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
12 लीटर महुआ शराब बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, बरामद की गई,आरोपी इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, पुलिस ने मौके पर पंचनामा,जप्ती और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मजबूत साक्ष्यों से हुआ दोष सिद्ध
मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया, अभियोजन पक्ष द्वारा, सशक्त साक्ष्य, गवाहों के बयान पेश किए गए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा,पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई, थान प्रभारी विजय सिंह व थाना चिरमिरी पुलिस टीम, विशेषकर प्रधान आरक्षक और स्टाफ की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
अवैध कारोबारियों में हड़कंप, जनता में विश्वास
इस सख्त कार्रवाई और न्यायालय के फैसले से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना है,आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
लगातार जारी रहेगी सख्ती
चिरमिरी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा,अवैध शराब जैसे अपराधों पर पुलिस और न्यायालय की संयुक्त सख्ती आने वाले समय में ऐसे कारोबार पर और प्रभावी रोक लगाने में मदद करेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur