-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 मार्च 2026 (घटती-घटना)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सरगवां के छात्र हिमांश मिश्रा ने प्रतिष्ठित गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 181 हासिल कर अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। हिमांश मिश्रा के पिता हेमेंद्र मिश्रा महर्षि विद्या मंदिर अंबिकापुर में प्राचार्य हैं,जबकि माता अंजली मिश्रा हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी महर्षि विद्या मंदिर से ही हुई है। हिमांश ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स किया। इसके बाद एमएससी फिजिक्स में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हिमांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित भावातीत ध्यान (ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन) को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक सोच से यह सफलता संभव हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur