Breaking News

कोरिया@मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक में शामिल हुईं सुनीता कुर्रे

Share

अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा
-संवाददाता-
कोरिया 18 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में कोरिया जिले की सक्रिय भाजपा नेता सुनीता कुर्रे ने सहभागिता की, इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, पुनर्वास और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई, सुनीता कुर्रे, जो लंबे समय से अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रही हैं, वर्तमान में राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति की सदस्य भी हैं। बैठक के दौरान उन्होंने विशेष रूप से हाथ से मैला उठाने वाले परिवारों के पुनर्वास, सम्मानजनक जीवन, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव रखे, राज्य स्तरीय इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के विकास को लेकर गंभीर पहल की झलक दिखाई दी, सुनीता कुर्रे की सक्रिय भागीदारी और सुझावों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
समग्र विकास पर फोकस- बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और पुनर्वास से संबंधित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई कि योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्रों तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री के निर्देश- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के समग्र विकास के लिए समन्वित, प्रभावी और संवेदनशील कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ग के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया- कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस बैठक में उठाए गए मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और सुनीता कुर्रे द्वारा रखे गए सुझावों से समाज के कमजोर वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित होंगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply