Breaking News

बैकुंठपुर@11 सूत्रीय मांगों को लेकर बैकुंठपुर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

Share


मोदी गारंटी लागू करने की मांग,मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रांतीय छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन (132 संगठनों) के आह्वान पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, शाम 4 बजे विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित होकर शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आए, प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। ‘मोदी गारंटी लागू करो ‘, ‘हमारी मांगें पूरी करो ‘,‘कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया।
लंबित मांगों को लेकर आक्रोश
फेडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ददा एवं संयोजक डॉ. आर. एस. चंदे ने बताया कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है,इन मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों का भुगतान, वेतन विसंगतियों का निराकरण,पदोन्नति संबंधी समस्याओं का समाधान,अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण,नियमित भर्ती अभियान शुरू करना।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कोरिया कलेक्टर को सौंपा,इसमें कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
फेडरेशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल
इस प्रदर्शन में कोरिया जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी एवं फेडरेशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,जिससे कर्मचारियों की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply