हर वर्ग को प्रतिनिधित्व,संगठन को नई दिशा और मजबूती देने का दावा
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, इस नई टीम को संगठन में संतुलन, समावेश और मजबूती का प्रतीक बताया जा रहा है,जिसमें युवाओं के उत्साह और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का प्रभावी समन्वय देखने को मिल रहा है, नई कार्यकारिणी में विविध वर्गों, आयु समूहों और जमीनी नेतृत्व को शामिल कर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब देखना होगा कि यह टीम आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर कितना प्रभावी प्रदर्शन करती है।
युवा से वरिष्ठ तक—हर आयु वर्ग को मौका- नवगठित कार्यकारिणी में 24 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्ष तक के अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इससे संगठन में नई ऊर्जा के साथ-साथ अनुभव का मार्गदर्शन भी सुनिश्चित किया गया है।
समावेशी सोच : हर वर्ग को प्रतिनिधित्व- कार्यकारिणी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य एवं अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है, साथ ही महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर स्थान देकर कांग्रेस की समावेशी नीति को मजबूत किया गया है, इसके अलावा सरपंच और पार्षद जैसे जमीनी जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।
नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां
– कोषाध्यक्षः मो. रमीज रजा
– उपाध्यक्षः गिरधर जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान, दीपक सिंह, राशिद अली, देव कुमार सिंह
– महामंत्रीः मो. सईद, राजेश खोपरागढ़े, शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), स्नेहिल शुक्ला, रंजीत सिंह रैना, रंजन शर्मा
– सचिव : मो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नंद किशोर, संजय यादव
– कार्यकारिणी सदस्यः अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रामाकांत सिंह, प्रदीप सोनी
नेताओं के बयान
– ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि यह कार्यकारिणी युवाओं,अनुभवी साथियों और जनप्रतिनिधियों के संतुलन से तैयार की गई है,जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरी सूची जारी कर और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
– जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी।
– पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इसे कांग्रेस की समावेशी सोच का उदाहरण बताया,वहीं विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को अवसर मिलने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी।
– जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को स्थान मिलने से संगठन का जनाधार और मजबूत होगा।
– एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने युवाओं को जिम्मेदारी देने को कांग्रेस की पहचान बताया।
– पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे संतुलित और सशक्त टीम बताया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur