Breaking News

लखनपुर@लखनपुर की जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल,मिलाद शरीफ का आयोजन

Share

लखनपुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर की जामा मस्जिद में माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर तरावीह की नमाज़ में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर मिलाद शरीफ का इस्तकबालिया प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तरावीह में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल सुनाने वाले हाफि़ज़ महताब आलम साहब का फूलमाला पहनाकर और दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया तथा नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया। मस्जिद कमेटी की ओर से हाफि़ज़ साहब को एक लाख एक हजार सात सौ छियासी (1,01,786) रुपये का चेक भी भेंट किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों ने हाफि़ज़ साहब की खिदमत और मेहनत की सराहना की तथा उनके लिए दिल से दुआएं कीं। पूरा माहौल रूहानियत और इबादत के जज़्बे से सराबोर रहा। मस्जिद कमेटी की ओर से कहा गया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल दीन की मोहब्बत बढ़ती है,बल्कि समाज में भाईचारा, इत्तेहाद और अमन को भी मजबूती मिलती है। इस कार्यक्रम में अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर,हाजी इदरीश खान सेक्रेटरी नसरत अली खजांची, नुमान खान,पूर्व सदर हाजी कयामुद्दीन अंसारी,शराफत अली, हाजी इशहाक खान,मौलाना हसन रजा, कमेटी के सदस्य मतीन अख्तर,वसीम खान,जौहर अली, और मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply