Breaking News

अम्बिकापुर@एक करोड़ की लागत से लगे नए विद्युत स्तंभ,कई कार्य पूर्ण,कुछ प्रगति पर

Share


अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर में स्ट्रीट लाइटिंग और विद्युत स्तंभ स्थापना के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। साईं मंदिर और चांदनी चौक स्थित टाइमर बॉक्स से बटन दबाकर इन कार्यों की शुरुआत की गई। नई स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुई सडकों को देखकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,महापौर मंजूषा भगत,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा चांदनी चौक से घुटरापारा रोड तक स्ट्रीट लाइटिंग कार्य का भी लोकार्पण किया गया। नगर निगम द्वारा 15 वें वित्त आयोग के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटिंग और विद्युत स्तंभ स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें चांदनी चौक-घुटरापारा रोड, पीजी कॉलेज वॉकिंग ट्रैक, महेश्वर मंदिर नवापारा से मुक्तिपारा मार्ग,गांधी स्टेडियम और अन्य क्षेत्रों में कार्य शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार कुल आठ में से छह कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि दो कार्य अभी जारी हैं। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि महापौर परिषद के एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सडक,नाली,पानी और सफाई के साथ स्ट्रीट लाइटिंग का विस्तार भी शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। आउटर वार्डों में भी जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर काम कराया गया है। विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अन्य सडकों पर भी इसी तरह की लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। वहीं पार्षद जितेंद्र सोनी ने बताया कि घुटरापारा रोड पर लाइट लगने से आवागमन आसान होगा और नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,स्थानीय नागरिक,निगम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया @जहां कोई जाता नहीं,वहां विकास दौड़ पड़ा! खुटरापारा में लाखों की पुलिया-रास्ता किसे जोड़ती है,शायद फाइल भी नहीं जानती

Share जिस रास्ते पर आवाजाही नहीं…वहां 10 लाख से अधिक खर्च…निजी जमीन पर निर्माण के …

Leave a Reply