Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@चैत्र नवरात्रि आज से…मंदिरों में प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश

Share

filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;


अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष पूरे नौ दिनों का नवरात्र है। नवरात्र को लेकर जिला मुख्यायलय अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में देवी मंदिरों में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना का महत्व है। प्रथम दिन देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में भी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे। शहर के मां महामाया मंदिर, दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। इस नवरात्र पर महामाया मंदिर में लगभग 48 सौ से ज्यादा ज्योति कलाश प्रज्ज्वलित किए जाने की उम्मीद है। वहीं गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी 2 हजार के करीब ज्योति कलश प्रज्जवलित होने के अनुमान है। महामाया मंदिर में सुबह की आरती 5.30 बजे व शाम की आरती 7.30 बजे होगी। महामाया मंदिर में नवरात के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का उम्मीद है। इसे लेकर मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। लोग कतार में खड़े होकर मां के दर्शन कर पाएंगे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी की गई है। महामाया मंदिर में नवरात्र के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। महामाया मंदिर परिसर के लिए कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply