Breaking News

रायपुर@रामकृष्ण हॉस्पिटल में हादसा…रायपुर मेंगटर सफाई के दौरान 3 स्वीपर की मौत

Share


रायपुर,18 मार्च 2026। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। मृतकों में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार शामिल हैं। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार रात की घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हो गई। पुलिस पर पत्थर फेंके गए। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने 2 मौत की पुष्टि की है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है कि सैप्टिक टैंक की सफाई से पहले नगर निगम से परमिशन लेनी होगी और प्रशिक्षित सफाईकर्मी मशीनों से सफाई करेंगे। इसे लागू करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया हैं। रामकृष्ण हॉस्पिटल में हादसे के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन बिलखते नजर आए। गोविंद सेंद्रे के भाई ने रोते हुए कहा- ‘मेरा भाई मुझे लौटा दो ‘। परिजनों को अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया और पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी भी हुई।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply