Breaking News

सूरजपुर@भाजपा आईटी सेल को मिला नया नेतृत्व एजाज अहमद बने बलरामपुर जिला प्रभारी

Share


सूरजपुर,17 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अपने आईटी सेल के विस्तार की घोषणा करते हुए जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डे ने यह सूची जारी की,जारी सूची के अनुसार प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई के नेतृत्व में संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं,इसी क्रम में सूरजपुर जिले के एजाज अहमद को बलरामपुर जिले का आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि एजाज अहमद लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता व निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है,वे इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और दो बार आईटी सेल के जिला संयोजक के पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और डिजिटल कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, एजाज अहमद की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा, अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एजाज अहमद उर्फ जिम्मी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे,उन्होंने कहा कि वे आईटी सेल के माध्यम से संगठन को डिजिटल स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे,जिला प्रभारी बनाए जाने पर एजाज अहमद ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भुलन सिंह मरावी, विधायक शकुंतला पोर्ते तथा वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply