Breaking News

बलरामपुर@अफीम खेती मामले में बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिहार-झारखंड से दो सरगना गिरफ्तार

Share


बलरामपुर,16 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़े पैमाने पर सामने आई अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की एंड टू एंड विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलरामपुर पुलिस ने बिहार और झारखंड से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है जानकारी अनुसार थाना कुसमी और थाना कोरंधा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के दो बड़े मामले सामने आए थे। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ तथा कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान ग्राम त्रिपुरी से 4344.569 किलोग्राम अफीम की फसल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई, जबकि ग्राम तुर्रीपानी खजूरी से 1883.76 किलोग्राम अफीम,जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई,जब्त की गई थी। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने झारखंड और बिहार के कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी दौरान थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 26/2026 में वांछित आरोपी पैरू सिंह भोक्ता (35 वर्ष) निवासी सोमिया,थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) को गया से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कोरंधा के अपराध क्रमांक 04/2026 के सरगना आरोपी भूपेंद्र उरांव उर्फ भूपेंदरा उरांव (38 वर्ष) निवासी ग्राम चाया, पोस्ट कुंदा, पंचायत बोथाडीह, जिला चतरा (झारखंड) को उसके गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply