Breaking News

अम्बिकापुर@स्कॉर्पियो में 14 किलो गांजा के साथ नाबालिग पकड़ा गया

Share


बांसबाड़ी के पास ग्राहक तलाशते मिले तस्कर
पुलिस को देखते ही चार आरोपी दीवार फांदकर फरार


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है। वह अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में 14 किलो गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस को देखते ही चार आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक नाबालिग को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बांसबाड़ी के पास स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 30 एफ 8689 में चार से पांच युवक गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार युवक स्कॉर्पियो से उतरकर बांसबाड़ी की बाउंड्रीवॉल फांदकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ स्कॉर्पियो वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
लैलूंगा से खरीदकर लाए थे गांजा
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रायगढ़ जिले के लैलूंगा से गांजा खरीदकर लाया था। अंबिकापुर में इसे छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply